पथिक तुम भूल ना जाना,
टेढ़े मेढे इन राहों पर कांटे कंकड़
पत्थर बिखरे,
भूल भुलैया सा दुर्गम पथ,
राह में कहीं भटक ना जाना,
पथिक तुम भूल ना जाना ।
कहां के लिए निकले हो तुम,
मंजिल तक पहुंचोगे कैसे,
पथ से हो अंजान तुम राही,
गुम सुम रहकर जाओगे कैसे,
कोई हमसफर नहीं है जो राह
तुम्हे दिखलाएगा ,
भटक ना जाना भूल भुलैया में
जब कोई नहीं जाना पहचाना,
पथिक तुम भूल ना जाना ।।

