परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन
उनके खुले पंख बोलते हैं
वो लोग अक्सर चुप रहते हैं
दुनिया में जिनके हुनर बोलते हैं ।
खुद पर यकीन कर बंदा
तूं पत्थर काटकर रास्ता बना सकता है
अपने जुनून को जिंदा रख तो सही
तूं जमीन पर आसमां ला सकता है ।
इंसान वो है जो नदियों का रुख मोड़ दे
आते हुए सैलाब की दिशा मोड़ दे
अपने जज्बात और हिम्मत से आते हुए
समुद्री तूफानों के लहरों का मुख मोड़ दे ।।

