इन परकटे परिंदों का हौसला देखिए
जमीन पर पड़े हैं पर हिम्मत तो देखिए
पंख घायल हैं उड़ने को मजबूर
फिर भी फड़फड़ा रहे उड़ने को मंजिल
इनकी दूर,
कोशिश करने का इनमे जज्बा तो देखिए,
इन परकटे परिंदों का हौसला तो देखिए ।
हार मान ले खुद को मजबूर समझकर
हो जाए शिथिल खुद को नाकाम समझकर
फिर उड़ नहीं सकते नीले गगन में
ख्वाहिशें सिमट जाएंगी इनके अंतर्मन में,
कुदरत का कमाल है इनका जज्बा देखिए,
इंसान को पैगाम है इनका जुनून देखिए ।।


