पांव के छाले देखोगे तो

रुक जाओगे,

जिंदगी सौदा करती है सदा

कुछ दोगे नहीं तो सफलता

कैसे पाओगे ।

डगर कैसी भी हो उस पर चलना होगा

पांव के रिसते खून को ना देखो

आगे बढ़ना होगा,

क्योंकि जो चुनौती को स्वीकार करते हैं,

कामयाबी उनके ही नाम होती है ।।