खोल ले पंख अपना कहता परिंदा

अभी उड़ान बाकी है,

जमीन नहीं है मेरे लिए,

अभी तो सारा आसमान बाकी है ।

अपने जज्बे और जुनून को कायम

रख, बेखौफ आसमान में उड़ते रह,

अगर मंजिल नहीं मिलेगी तो भी,

तेरे हौसलों का सबब काफी है ।

समंदर की खामोशी को कमजोरी

ना समझ भाई,

जितना तूफान बाहर है,

उससे ज्यादा अंदर बाकी है ।।