पानी बिना जीवन कहां
पानी जीवन की जरूरत है
जीव को जिंदा रहने के लिए
तीन चीजें सबसे जरूरी हैं
पानी, हवा, भोजन इनके बिना
जीवन की कल्पना भी नहीं
की जा सकती है ।
इंसान को स्वस्थ रहने के लिए
शुद्ध पानी चाहिए
कहते हैं
“पानी के लिए जब घड़े थे हम
बीमारियों से दूर खड़े थे
अब आरो है लेकिन बीमारियां
हजारों हैं ।”
प्रकृति से जितना दूर भौतिकता
के नजदीक
हम उतने ही अस्वस्थ और कमजोर
हो रहे हैं ।।

