पल पल बदलते हालात जीवन को
मुश्किलों से करते आघात
कभी सैलाब का तांडव जिसमें डूब जाते
गांव शहर घर बार
पहाड़ों के दरकते मलबे रोक देते हैं
वाहनों की गति
जिंदगियां पानी के तांडव में कोहराम करती
चारों ओर मचा है हाहाकार,
प्रकृति के इस भयानक अंदाज का क्या होगा
अंजाम,
जीवन की इन विषमताओं से घिरा इंसान
सिर्फ याद करता भगवान
बचाओ इस विनाशलीला से जीवन
हो रहा सैलाब के नाम ।।

