पैसा बोलता है
मेरे बिना जी नहीं पाओगे
ये हक सिर्फ मेरा है
तुम्हारी हर सांसे पैसा का आधार हैं
मैं नहीं तो जिंदगी बेकार है
ना कोई सुख ना ही कोई रसूख
जीवन एक तपती धूप ।
ना कोई प्यार ना कोई यार
पैसा ही है रिश्तों का आधार
वरना जीवन एक रेगिस्तान की
रेत समान
जो सुख वैभव मिलेगा
मुझसे मिलेगा
मैं ही वो संजीवनी हूं
जो सांसों का आधार ।।

