रवायतें बदल गई रिवाज बदल गया
इंसान को पहचानने का अंदाज बदल गया,
अब तो लोग लिबास देखकर इज्जत बख्सते हैं
हैसियत का रसूख बदल गया ।
दिखावे की दुनिया है दिखावे की महफिल
चमकते सितारों को पहचानना मुश्किल
मुस्कराते हैं होंठ पर जबान बंद है
नई रवायतों का अजीब छंद है,
खुशियां दिखाने का व्यवहार बदल गया,
इंसान के पहचान का अंदाज बदल गया ।।

