कोई पेड़ अपनी जड़ें नहीं बदलता
बदलता है तो पत्तियों का स्वरूप
पतझड़ में पत्तियों का गिरना
बसंत में नई पत्तियों से हरा भरा हो जाना,
मंजिल के लिए राह बदल डालो
खुद के व्यक्तित्व को ना बदलो
रास्ते बदलने से मंजिल हासिल हो सकती है
खुद को बदलने से पहचान बदल सकती है ।।

