नीले आकाश में उड़ते हुए ये पक्षी
निरुद्देश्य उड़ते जा रहे हैं
ना कोई मंजिल है ना कोई उद्देश्य
बस आकाश में उड़ते का रहे हैं,
पर जब इंसान कोई कदम बढ़ाता है
तो कुछ ना कुछ उद्देश्य होता है,
इंसान चाहतों का एक बोझ लेकर आगे
बढ़ता है,
उसके हर कदम से उसकी हसरतें जुड़ी
होती हैं जो उसे प्रेरणा देती हैं
अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की,
उसके जीवन से उसके अस्तित्व का
सवाल जुड़ा होता है जिसका जवाब
पाने के लिए वह जीवन भर चलता रहता है ।।

