नींद में सोए हुए जीवन गुजर गया,
सपनों में खोए खोए मकसद फिसल गया,
सपनों में तो हकीकत का अंजाम नहीं होता,
नींद में सपनों का परिणाम नहीं होता ।
जागते हुए आंखों में सपने जो,
पलते हैं,
उनको हासिल करने को दिल मचलते हैं,
अपने ही हसरतों को मुकद्दर जो बनाया,
उसके ही जीवन को परिणाम मिलते हैं ।।

