नारी शक्ति को शतबार नमन,

नारी दुर्गा,नारी सरस्वती,नारी लक्ष्मी हैं काली,

इनकी महिमा को शत शत नमन,

इनसे सृष्टि की रचना है,ये तो पूजा की थाली ।

ईश्वर की अद्भुत रचना,नारी तेरे रुप अनेक,

माँ,बहन,पत्नी,बेटी बन जीवन की कृति श्रेष्ठ,

नारी अर्धान्गिनी पुरुष की जीवन की पूर्णता विशेष,

नारी को सदा नमन करें,ब्रह्मा, विष्णु और महेश ।

नारी, दया,करुणा,समर्पण,त्याग बलिदान की मूर्ती,

जो जीवन को देती पूर्ती,

घर परिवार समाज की ज्योती,

इनसे रोशन जीवन लक्ष्य की पूर्ती,

सदा करो नारी सम्मान, तभी बनेगा देश महान ।

तभी होगा समाज उत्थान ।।

नव भारत, नव हिंदुस्तान , भारत माँ की शान ।।