मुझसे नाराज़ ना हो जिंदगी

मुझको भी दो पल जी लेने दो

अपने ममतामई आंचल में

सुकून को दो पल लेने दो ।

माना की तेरे आंचल में फूल

भी है कांटे भी

सिर्फ कांटों के नुकीले धार में

जिंदगी की हसरतें लहूलुहान क्यों

मुझको भी अपने प्यार के दो

पल जी लेने दो ।

मुझसे नाराज़ ना हो जिंदगी

मुझको दो पल जी लेने दो ।।।