देश जल रहा है नफरत की आंधी में

मजहबी तकरीरें बन गई हैं अमन की बर्बादी में

ईट पत्थर सड़कों पर उछाले जा रहे

हिंदू मुस्लिम की नफरती बोल की आजादी में,

क्यों धर्मों की सियासत आम अवाम को

बांटने की साजिश कर रही,

सामाजिक सौहार्द की लड़ियां टूट रही

इंसान इंसानियत की राह छोड़ टकराव

के कांटे बो रहा,

ईश्वर के बनाए इस खूबसूरत जहां में

नफरत का बीज बो रहा ।

नफरत का बीज बो रहा ।।