नफरत का बाजार गर्म है इतना

आम इंसान की जिंदगी भी गर्म है

जहां लोगों में प्यार मोहब्बत खुशगवार था

आज उनमें भी जहरीली हवाएं सिरदर्द हैं ।

जहर बुझे शब्दों के तीर से घायल हर इंसान

अब तो हर मकाम भी इनके जर्द में आए हैं

एक तल्खी का आलम छाया है फिजाओं में

प्यार मोहब्बत फना हो चुके हैं इन हवाओं में ।।