इंसान इंसान से नफरत क्यों करता है
कभी जाति कभी मजहब में फर्क करता है,
जब बनाने वाले ने सबको इंसान बनाया,
तो उसमें भेद क्यों करता है ।
माना की सबका मजहब अलग है फिर भी,
सब इबादत तो एक की ही करते हैं,
कोई ईश्वर, कोई अल्लाह, कोई येशु मानकर,
सब इबादत तो एक की ही करते हैं ।
सबसे बड़ा धर्म इंसानियत का फिर हम,
क्यों इसमें फर्क करते हैं ।।

