नामवाला बदनाम हो गया
ये सियासत है साजिश है
या दौलतमंद होने का कोहराम हो गया,
नामवाला बदनाम हो गया,
हर रोज नए नए आरोपों का सिलसिला
दुनिया भर में शेयरों का गिरता मामला
रईसी के खिलाफ सियासत का पुट मिला
एक झटके में इज्जत नीलाम हो गया,
नामवाला बदनाम हो गया ।
किसी के तबदीर और तकदीर का सिला
शून्य से शिखर तक पहुंचने का हुनर मिला
उसके सफलता को साजिश का
नाम हो गया,
नामवाला बंदा बदनाम हो गया ।।

