मेरा नमन स्वीकार करो मेरे हमनवाज

तेरे करम से जल रहा जीवन का चिराग

कभी बुझता कभी जल उठता

यह बिन तेल का चिराग ।

तेरा करम है जो जीवन तूने दिया

फानूस बन हर आंधी से बुझने नहीं दिया

तेरे ही दम से जल रहा ये चश्मों चिराग

मुझ पर रहम करना मेरे गरीब नवाज ।।