लोग दूसरों से नकल करके खुद के
सुकून खो देते हैं
लोग अपने सुख का पैमाना औरों को
बना लेते हैं,
किसी के शानो शौकत से हमें क्या हासिल
हम तो जीने की वजह खुद में तलाश लेते हैं ।
वक्त की धुरी पर टिका है जीवन का असर
हर धूप छांव घूमते धुरी से निर्धारित होते हैं ।।

