आज मैंने एक नया प्लान बनाया है

आप सबको अभी नहीं बताया है,

विश्वास है मेरा मेरे सोशल काम में

आप लोगों का सहयोग आया है,

हम कवि, लेखक, विचारक ब्लागर

भावनाओं से बंधे होते हैं ,

हम जो कुछ भी आस पास देखते हैं

उसी को अपने लेखनी से मूर्त रूप

देते हैं ।

हम सबको भी कुछ करने से किसी

का भला हो जाए तो हम सुकून पा लेते हैं ।

इंसान इंसान के काम आए तो इनायत होगी

हमारे छोटे से सहयोग से किसी की राहत होगी,

कहां कुछ लेकर जाता है कोई,

अपने कर्मों का हिसाब छोड़ जाता है हर कोई ।।