आज दिनांक 28 मई 2023 का दिन बड़ा ऐतिहासिक है, आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया और यह नया आधुनिक संसद भवन देश को समर्पित किया ।

यह भव्य इमारत के निर्माण में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ८०० से १२०० करोड़ खर्च हुआ, यह भव्य संसद भवन जनता के टैक्स के पैसे से जनता के लिए किया गया है । यह लोकतंत्र का मंदिर है जहां हमारे चुने हुए नुमाइंदे जन हित के लिए काम करते हैं पर क्या यह सत्य है, क्या वाकई हमारे राजनेता जनता के लिए काम करते हैं ?

लोकतंत्र की खुशबू अब इन खूबसूरत दीवारों में

बड़े बड़े अक्षरों में “सत्यमेव जयते” लिखने भर में

राज दंड स्थापित कर राज धर्म का पालन

या फिर जनता को आकर्षित करने का संचालन,

आम अवाम को एक एक रोटी की जद्दोजहद

सत्ता में बैठे लोगों को दिखावा करने का अनहद

कब तक इन खूबसूरत दीवारों में आंखे गड़ाए बैठे

जब हमारे रहनुमा खुद को स्थापित करने में ऐंठे ।

लोकतंत्र दीवारों में नहीं अवाम के सरोकार में है

यह जनतंत्र है सत्ता की कुर्सी अवाम की मुहब्बत

और भरोसे से है,

जिस दिन भरोसा उठ जाएगा सत्ता की कुर्सी का

पाया हिल जायेगा ।।