नए साल की नई सुबह
नई उम्मीदें लाई है
दूर होंगी सारी परेशानियां
खुशियों का संदेश लाई हैं
जीवन की गति सामान्य होगी
गुरबत के दिन बीतेंगे
नए साल की नई सुबह मे
उम्मीदों की कलियां फूटेंगी ।
सपने भी सच होंगे अपने
हम भी अब स्वस्थ रहेंगे
मंजिल पथ पर चलने में
हर एक कदम आगे बढ़ेंगे ।।

