किसी के मुट्ठी में आसमान है
तो किसी के मुट्ठी में रेत भी नहीं
कोई दौलत के ढेर पर खुद को कुबेर समझता है
तो कोई चंद सिक्कों के लिए दम तोड देता है ।
खुदा क्या तूने भी गरीब अमीर इंसान बनाया
क्या तेरे भी दरबार में सियासत है
किसी को चांदी के सिक्कों से नवाजा
किसी के हिस्से में खोते सिक्के के सिवा कुछ भी नही ।।

