जिंदगी ने मौका दिया है

हिम्मत और जुनून दिया है

फिर किस बात का है इंतजार

पैरों के तले पूरी धरती है

खुले हाथों में पूरा आसमान ।

पंख फैलाओ और उड़ जाओ

नील गगन के छांव तले

अपने हसरतों का महल बनाकर

अपने होने का करो आव्हान ।

यह जीवन तुम्हारा

ये कायनात तुम्हारी

तुम्हारे ही बाहों में दुनिया है सारी ।।