मेहनत करने वालों की मुट्ठी खाली है
झूठ और फरेब पर दुनिया दीवानी है
यह सच है कि मेहनत से दो रोटी भी मुश्किल
झूठ और फरेब से सब कुछ है हासिल,
बदलते हालात से हर मेहनतकश हैरान
किताबों की बातें अब हो गई बेनाम
की मेहनत करने वालों की हार नही होती
सफलता की राहें आसान नहीं होती ।
फरेब की दुनिया का ऐसा है तिलिस्म
इससे ही मिलेगी सारी चाहतें बेशुमार
इसमें ही उलझा है सारा संसार ।।

