आज मुस्कराने के लिए भी पैसे लेते हैं

एक बार उनसे मिलो तो सही जो जिंदगी

को जिंदगी का नाम देते हैं,

अब जमाने में बनावट के सिवा कुछ भी नहीं

बनावट वाले ही तो नामवान होते हैं ।

चेहरे पर मशरूफियो का मुखौटा डाले

जिंदगी के हर दौर का तजुर्बा पाले

भोले भाले लोगों के लिए बनावटी आंसू होते हैं

सच तो यह है की यही उनके कामयाबी

के राज होते हैं ।।