मंजिल दूर नहीं मुसाफिर बस चलते जाना

हर मुश्किल होगी आसान बस बढ़ते जाना

रुकना नहीं थमना नहीं झुकना नहीं

बाधाएं आई हैं अगर हौसला से मिट जाएंगी

जिंदगी के हर मोड़ पर संघर्ष करते जाना ।

वजूद कायम रह गया तो खुशियां ही आएंगी

रुक गया जो बीच मझधार में रुसवाइयां आएंगी

जिंदगी के हर सांस में विश्वास भरते जाना

मंजिल दूर नहीं मुसाफिर बस बढ़ते जाना ।।