इन मुरझाए फूलों पर भी डालो नजर
इनमें भी जीवन जीने की हसरत है
अपने जिंदगी का बोझ उठाने का
करम करते हैं,
मुस्कराकर जीने की इनकी भी हसरत है,
इनके माथे पर टिकी पसीने की बूंदे
इनके खुद्दारी बयां करती है
अपने मेहनत से बनायेंगे खुद को
इनकी जिम्मेदारी बयां करती है ।।

