अपने मुल्क की सियासत का ऐसा दौर है
राजनीतिक मूल्यों की बात नहीं सिर्फ शोर ही
शोर है,
आरोप प्रत्यारोप लगाते राजनीतिक दल
भाषा की मर्यादा नहीं गाली गलौज का दौर है,
संविधान की बात करते हैं पर मानते नहीं
राजनीति के शिष्टाचार को जानते नहीं
भ्रष्टाचार अनाचार दिन ब दिन बढ़ रहा
सियासत के संत बने अपराधी फिर रहा,
अवाम भी खौफजदा देख राजनेताओं का तेवर
कैसे बदलेगा देश की राजनीति का कलेवर,
कोई भी संविधान प्रहरी नहीं है आज
इस मुल्क की सियासत के बिगड़े हैं मिजाज ।।

