जय जय मोदी घर घर मोदी

मोदी मोदी छाएं हैं,

शहर शहर हर गली गली

बस मोदी के गुण गाएं हैं ।

चौबीस घंटा हर चैनल मोदी

का चरण चारण करे

भूले से ना कोई हो गलती

मोदी भक्ति सतत करे ।

मोदी के आभामंडल में देश

का जनमत छाया है

सभी दलों के राजनेताओं

से जनता का मन घबराया है ।

लाखों आरोपों की बारिश करते

विरोधी मोदी पर तंज करते

मोदी की छवि का निर्मल काया

जनता के दिल में बस आया है ।

जनता मोदी, मोदी जनता

रिश्ता एक बन आया है,

सियासत के सूरमाओं पर

वजूद का बादल घिर आया है ।।