इस देश की मिट्टी की खुशबू में कुछ तो है
जो अचानक रंग बदल लेती है
जो ख्वाब में नहीं सोचा होगा
वो रंग दिखा देती है,
किसी के अहंकार का दर्प सहन नहीं
करती,
हकीकत की तस्वीर नवाज देती है
कोई इस मिट्टी के रूहानी खुशबू में
जहर घोले,
उसको उसकी औकात बता देती है,
राजा रजवाड़े गए, सम्राट बादशाह गए
अंग्रेजों की बर्बता भी गई
इस मिट्टी में सब मिलकर इतिहास बन गए
सब कुछ समेटे हमारे देश की पावन मिट्टी
सब कुछ सहकर भी खुशबू बिखेर रही है ।।

