मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू

फिजा मे तैर रही है,

वर्षा की बूंदों से भीगी धरा

तृप्त हो रही है,

प्रकृति का सुंदर संगम दोनों

दोनों का मधुरम मिलन,

तपते हुए इन होठों की प्यास

बुझ रही है,

मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू

फिजा में तैर रही है,

धरती की सूनी सूनी वादी

में हरियाली हर दिशा में छाई,

जैसे नई नवेली दुल्हन मंडप

में सज रही है ।

मिट्टी की भीनी भीनी खुशबू

फिजा में तैर रही है ।।