मेरी कविता मेरा वजूद है

उसमें ही मेरी जिंदगी का सुकून है

जीवन की खट्टी मीठी यादों का

रंग बिरंगा गुलदस्ता जरूर है ।

जिसमें गम भी है कुछ पल की खुशी भी

जीवन के हर पड़ाव की जुफ्तजु भी

कहीं गगन में उड़ते विचारों की लड़ी

तो कहीं आशाओं की बुझती फुलझड़ी,

मेरी कविता जीवन की रसमाधुरी ।।