मेरी हस्ती मेरा गुरुर है

अपने आत्मसम्मान को जीवित

रखना मेरा जुनून है,

मैं झुक नहीं सकता,

मैं रुक नहीं सकता,

लाख बाधाएं आएं मेरी राह में,

मैं हर पत्थर को काट कर पथ बना लूं

मंजिल की चाह में ।

मैं वो दरिया हूं जिसमे धारा नहीं

पर एक दिन इस ठहराव में बहाव आएगा

कल कल करती बहेगी निर्मल जल धारा

फिर से हरियाली खुशहाली

का नव प्रभात खिल जाएगा ।।