मेरे गीत मेरे अरमान हैं

मेरे दिल के साज की आवाज हैं

इनके एक एक शब्दों में मेरी ख्वाहिशें हैं

ये मेरे वजूद की पहचान हैं ।

इनमें मेरे जिंदगी के हर दौर का अरमान

जो हासिल किया या हार गया

उन लम्हों के एक एक पल का संज्ञान

जीवन के उतार चढ़ाव का सुख दुख

का मिला जुला संगीत,

इसी सोच का हर शब्द मेरा गीत,

मेरे गीत मेरे शब्द मेरी आत्मा का साज हैं

ये मेरे वजूद की पहचान हैं ।।