मेरे हालात आज फिर बिगड़ गए

सुधार हो रहा था मगर फिर उलझ गए,

एक बार चोट खाकर संभल ही रहा था

किस्मत ने फिर उस मोड़ पर लाकर खड़ा किया ।

कैसे बयां करूं अपने दर्द का जब

ईश्वर ने मेरे हिस्से में दर्द दे दिया,

कोई नहीं गिला इस नए चैलेंज का

जब मेरे ईष्ट ने मुझे नया काम दे दिया ।

इससे उबर कर एक बार खड़े होंगे

हार नहीं मानेंगे सौ बार खड़े होंगे,

जब तक शरीर में सांसे जिंदा हैं

जीत जायेंगे हर मुश्किल हम वो परिंदा हैं ।।