मेहनतकश इंसान के बदन से रिसता पसीना

उसके पुरुषार्थ की कहानी कहता है

चिलचिलाती धूप और जोर लगाता अपने

जिम्मेदारियों का बोझ उठाने में,

जोश और जुनून से लबरेज थकता नहीं

बल्कि अपने पुरुषार्थ पर यकीं करता कर्मवीर,

ये अपने ही हुनर और मेहनत की कमाई

से सुकून की रोटी खाते हैं और अपने परिवार

को पालते हैं ।

कहते हैं मेहनत से कमाई हुई दौलत ईमानदारी

और खुद्दारी का बेमिसाल उदाहरण है ।।