कुछ पल का कोलाहल है

कुछ पल में शांत हो जाएगा,

मयखाने का सुरूर है पल भर

में उतर जायेगा ।

ये साकी और शराब का नशा

बड़ा रंगीला है,

अपने अपने दुख दर्द से पल भर

छुटकारा का मेला है,

जब नशा का आलम बीत जायेगा

ये कोलाहल भी मिट जायेगा

फिर दो घूंट पीने मयखाना में

कोलाहल छा जाएगा ।

ये पल भर कोलाहल है पल भर में

नशा उतर जायेगा ।।