मत करो रुसवा तुम अवाम को
तेरे किरदार पर अब शक होने लगा है
जो विश्वास तुमसे जुड़ा था
अब वो भरम टूटने लगा है,
सियासत सत्ता का नशा बड़ा अजीब होता है
उसका खुमार भी अब छाने लगा है ,
एक विश्वास का धागा जो जनता से जुड़ा था
उस धागे का एक एक परत टूटने लगा है ।।

