मसीहा फकीर बन घर घर घूम रहे
अपने वजूद के लिए विनती कर रहे,
अवाम को एक दिन के लिए दाता
समझ कर,
दरवाजे दरवाजे पर दस्तक दे रहे ।
एक बार खुद को याचक बनाकर
वोटों की राजनीति में,
जाति धर्म मजहब की गठजोड़ कर रहे,
सत्ता की सियासत के लिए अपील कर रहे
लोकतंत्र का मुखौटा डालकर नेताओं
की मंडली घर घर भटक रहे ।।

