कभी कभी जिंदगी की मशरूफियाँ

इतना बेजार कर देती हैं,

खुद के अस्तित्व पर सवाल कर देती हैं

जब वक्त के बदलाव का खुशनुमा पल

निकल जाता है,

तो उस पल के अनसुलझे सवालों का

खामियाजा समझ आता है,

वक्त के साथ जो ना खुद को बदल सका

वही इंसान खुद में एक सवाल बन जाता है ।।