मंजिलें चलकर किसी के पास आती नहीं

वहां तक पहुंचने के रास्ते बड़ा कठिन हैं

मुसीबतों के दावानल से गुजरना पड़ता है

तब कहीं उस छोर का पता मिलता है ।

एक निश्चय एक जुनून जो कायम रख सका

कामयाबी के चंद एहसास का सुख पाता वही

बीच रास्ते में थक हारकर रुक जाने वाला

हसरतों के हसीन लम्हों के सिवा कुछ भाता नहीं ।