मंजिल नहीं आसान उसे पाना है

होगा कदम कदम चैलेंज जाना है

कोई होगा ना हमसफर

बस होगा अपना हुनर यही माना है

मंजिल नहीं आसान उसे पाना है ।

दौड़ रहा हर इंसान उसकी अपनी

ऊंची उड़ान,

कैसे मिले धरती आसमान

क्षितिज अनन्त है यह मान

पंख फैलाना है,

मंजिल नहीं आसान उसे पाना है ।।