हिम्मत जुटाकार फिर से कदम बढाया है,

अपने घेरा को तोडकर आया है,

देखते हैं क्या होता है अंजाम मेरा,

अब तो मंजिल पर पहुंचने का हौसला पाया है।

एक लम्बा अरसा गुजर गया,

साहस जुटाने में,

अपनी कमजोरी पर विजय पाने में,

एक एहसास जिससे घिरा रहा था हरदम,

छिपा दिया उस कमजोरी को तहखाने में ।

उपरवाले ने जो दिया वो बेहतर होगा,

उसकी मर्जी स्वीकारना मुकद्दर होगा,

हर टूटने वाली चीज का नव सृजन होगा,

मेरे इस जीवन का भी कुछ मतलब होगा ।

इस विश्वास को जगाने में

महिनों समय गवांया है,

एक शक्ति ने मुर्दा शरीर में ज्योती जगाया है,

अब तो मंजिल मिले या मौत,

सब ईश्वर पर छोड़ कदम बढाया है ।।