ऐसी कोई मंजिल नहीं,

जहां तक पहुंचने का रास्ता न हो,

असंभव कुछ भी नहीं ,

बस जिद और जुनून की जरूरत है,

अपने रास्ते को खुद बनाना पड़ता है,

हर कंकड़, पत्थर, कांटो को साफ कर,

एक सुगम रास्ता बनाना पड़ता है,

वही हमें हमारी मंजिल तक पहुंचा

सकता है ।

जो पत्थरों को काटकर दरिया बना लेते हैं,

वही तो मंजिल का पता खुद ढूंढ लेते हैं ।।