मंजिल अनेक हैं राही भी अनेक

चलते हैं सफर में साथ साथ हर एक

किसी के हाथ सफलता की खुशियां

किसी को हार की चुनौतियां अनेक,

हर मुकाबले में जीत मिले कोई जरूरी

तो नहीं,

जीत जाने वाला हुनरमंद है ये भी सही नहीं

हर हार में ही जीत का सूत्र छिपा है

जिसने भी हौसला रखा जीत उसकी भी हुई ।।