अपने ही देश का राज्य मणिपुर जल रहा
दो समुदायों के टकराव से हालात बिगड़ रहा
सरकार भी लाचार दिख रही इस विवाद के आगे
आम इंसान तड़प रहा इस बवाल के आगे,
घर बार जल रहा जल रही इंसानियत
मंदिर मस्जिद चर्च भी निशाने पर आतंक के आगे
कब तक हालात सामान्य होंगे कुछ कह नहीं सकते
बेबस भी प्रशासन है इस कोहराम के चलते,
इंसान इंसान को मार रहा प्रापर्टी जला रहा,
अपने ही लोगों पर जुल्म कर रहा,
इंसान के दिलों में नफरत का सैलाब
एक दूजे को ही जला रहे ये कैसा जिंदाबाद,
कौमी एकता को भूल दुश्मन बन गए
भाई चारा भूल कर शैतान बन गए,
सरकार से गुजारिश है कुछ कीजिए हुजूर
कोहराम पर लगाम का बंदोबस्त हो जरूर ।।

