हे मानव ! तूं कितना बदल गया
मानवता की प्रीत छोड़ धर्म मजहब
में फिसल गया,
हे मानव ! तूं कितना बदल गया ।
ईश्वर ने ना कोई भेद किया
सबको समान बुद्धि विवेक दिया
फिर ऐसा क्या बदलाव आया
अपने कर्मों से मुकर गया,
हे मानव ! तूं कितना बदल गया ।
जाति धर्म का भेद बनाया ,
मंदिर मस्जिद को लड़वाया
हिंदू मुस्लिम के जाल में मानवता को
उलझाया,
प्रेम भाव के हर रिश्तों में नफरत का
जहर पसर गया,
हे मानव ! तूं कितना बदल गया ।।

