मां की आती है याद तो आंसू निकल आते हैं

वो नहीं है इस जहां में पर उसके प्यार का

एहसास कायनात से आती है,

मां रहे ना रहे पर उसके प्यार और मोहब्बत

की रूहानी कशिश हमें हर पल गुदगुदाती है,

मां के आंचल में चाहे जितने पैबंद लगे हों

पर उन आंचल की छांव तले ही नींद हमें आती है ।

मां जीवन का वो खूबसूरत नगमा है

जिसके सरगम से हर दुख संताप दूर

एक जीवंत संगीत कानों में गूंजती रहती है,

हां मैं हूं तेरे पास ही हूं, तेरे धड़कन में हूं

तेरी हर सांस हर वजूद में हूं

में तेरी मां हूं मैं हूं सदा तेरे साथ हूं ।।